कमला नगर पुलिस ने पर्यटन विकास निगम के क्लर्क सूर्यप्रकाश रघुवंशी को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उसका इलाके के बदमाशों के साथ उठना-बैठना भी था। टीआई विजय सिंह सिसोदिया के मुताबिक रघुवंशी नेहरू नगर डी-सेक्टर में रहता है। इन दिनों महेश्वर में पदस्थ है। करीब 15 दिन पहले वह छुट्टी पर भोपाल आया था। पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेहरू नगर स्थित पान की गुमठी के पास से उसे पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास देशी पिस्टल मिली।
पर्यटन विकास निगम का क्लर्क देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार