मध्य प्रदेश / टीकमगढ़ में खदान घंसी, 2 महिलाओं की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत गंभीर

जिले के कुडीला थाना क्षेत्र में घसान नदी के पचेर घाट के पास मिट्टी की खदान घंसकने से दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं करीब छह महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। खदान में अभी कितनी महिलाएं दबी हुई हैं। इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि खदान में महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी दबे हो सकते हैं। जेसीबी के मदद से घंसी खदान की मिट्टी निकाली जा रही है। घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी रवाना हो गए हैं। घायल महिलाओं को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घसान नदी के पचेर घाट करीब 100 से अधिक आदिवासी परिवार रहते हैं। दोपहर 12 बजे के करीब गांव की महिलाएं खदान में मिट्टी लेने खोद रही थी, इसी दौरान खदान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। खदान में दो पुरुष पहले से खुदाई कर रहे थे। खदान की बाहर की तरफ खुदाई कर रही महिलाएं जैसे-तैसे बाहर निकली और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।


आदिवासियों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरु करने के बाद घटना की जानकारी कुडीला थाना को दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तबतक ग्रामीण एक दर्जन घायल महिलाओं को खदान से निकाल चुके थे। घायल महिलाओं और पुरुषों को ईशानगर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से सभी को छतरपुर रेफर कर दिया गया। यहां जांच के उपरांत डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में छह महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।


Popular posts
सिक्किम / बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स ने चार महीने में 360 फीट लंबा सस्पेंशन ब्रिज बनाया, लोगों के लिए खोला
मप्र / साली को भगाकर ले गए युवक को समझौते के बहाने बुलाकर ससुरालवालाें ने पीटा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
कोरोना / केरल हाईकोर्ट ने ऑनलाइन शराब बिक्री की याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाया
हादसा / माॅर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत, परिजन बेले- घटनास्थल पर कैमरे होने के बाद भी वाहन का पता नहीं लगा पाई पुलिस
कोरोनावायरस क्राइसिस / स्पेनिश कपल ने खिड़की पर खड़े होकर शादी की, बालकनी में खड़े कर पड़ोसियों को गवाह बनाया